किडनी हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग होता है। यह शरीर से टॉक्सिन्स को फिल्टर करता है, जिससे ब्लड शुद्ध होता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि किडनी को हेल्दी कैसे बनाया जा सकता हैं? आइए स्टोरी से जानते हैं किन चीजों को खाने से किडनी हेल्दी बनती हैं।
नींबू और पानी का मिश्रण किडनी को डिटॉक्स करने में मदद कर सकता है। नींबू में साइट्रिक एसिड पाया जाता है, जो किडनी की पथरी को तोड़ने में मदद करता है।
क्रैनबेरी जूस किडनी को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं, जो किडनी की समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं।
क्या आप जानते हैं तुलसी किडनी के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण किडनी की समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं।
धनिया किडनी को डिटॉक्स करने में मदद करता है। साथ ही, इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण शरीर को भी कई लाभ देता हैं, जिसके साथ-साथ किडनी की समस्याओं में भी कमी आती हैं।
आप किडनी को हेल्दी बनाने के लिए अपने खाने में अजवाइन का इस्तेमाल कर सकते है। साथ ही, आप रोज अजवाइन का पानी पी सकते हैं। इसमें मौजूद कई गुण धीरे-धीरे किडनी के साथ शरीर को हेल्दी बनाते हैं।
पुदीना किडनी को डिटॉक्स करने में मदद करता है। साथ ही, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो किडनी की समस्याओं को कम करने के साथ-साथ उसे हेल्दी बनाते हैं।
नारियल पानी शरीर के लिए काफी अच्छा माना जाता हैं। यह किडनी के स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में मदद करता हैं। इसमें मौजूद पोटेशियम और अन्य पोषक तत्व किडनी की समस्याओं को कम करते हैं।
आप किडनी को नेचुरल डिटॉक्स करने के लिए स्टोरी में बताए गए इन 7 चीजों का सेवन जरूर करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva