कमजोर हड्डियों में आएगी चट्टान जैसी मजबूती, खाएं ये 5 चीजें


By Farhan Khan02, Apr 2025 05:31 PMjagran.com

हड्डियां कमजोर होने से क्या होता है?

शरीर को मजबूत बनाने के लिए हड्डियों का मजबूत होना बेहद जरूरी है। हड्डियां कमजोर होने से शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द होने लगता है।

हड्डियों की मजबूती के लिए खाएं ये चीजें

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिनका सेवन करने से आपकी हड्डियों में चट्टान जैसी मजबूती आएगी। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।

रोज दूध पिएं

कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि रोजाना दूध का सेवन करने से हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है क्योंकि इसमें कैल्शियम पाया जाता है।

ड्राई फ्रूट्स है जरूरी

ड्राई फ्रूट्स भी हड्डियों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है।

पालक डाइट में शामिल करें

पालक में कैल्शियम के अलावा विटामिन-ए, आयरन और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ अन्य परेशानियों से हमें बचाता है।  

अनानास है लाजवाब

अगर आपको अपनी हड्डियों में कमजोरी महसूस होती है, तो इसके लिए आपको अनानास खाना चाहिए। यह खाने में काफी टेस्टी होता है और इसमें कैल्शियम भी पाया जाता है।

रागी बनाएगा हड्डियों को लोहा

रागी के बारे में कहा जाता है कि यह कैल्शियम का रिच सोर्स होता है। इसे आप अपनी डाइट में अलग-अलग तरह से शामिल कर सकते हैं।

बीन्स खाएं

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जो लोग रोजाना बीन्स का सेवन करते हैं, उनकी हड्डियां लंबे समय तक मजबूत रहता है। आपको भी इनका सेवन करना चाहिए।

ये चीजें कमजोर हड्डियों में जान फूंक देंगी।  इस लेख में दी गई सलाह और सुझाव सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com