पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए खाएं ये 5 चीजें


By Mahak Singh03, Feb 2023 06:35 PMjagran.com

पीरियड्स

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

डाइट

पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए आप इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

अदरक

पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए आप अदरक का सेवन कर सकते हैं, इसके लिए आप अदरक की चाय पी सकते हैं।

अजवाइन

पीरियड्स के दौरान गैस की समस्या बढ़ जाती है, जिससे पेट में दर्द होने लगता है। ऐसे में अजवाइन का सेवन किया जा सकता है।

डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट फाइबर और मैग्नीशियम से भरपूर होती है, जो दर्द से राहत दिलाने में कारगर हो सकती है।

पपीता

पीरियड्स के दौरान पपीता खाने से भी दर्द में आराम मिलता है और ब्लड फ्लो भी सही रहता है।

कैल्शियम युक्त आहार

पीरियड के दर्द को कम करने के लिए कैल्शियम से भरपूर आहार लें, जो ऐंठन को कम करने में मदद कर सकता है।