सब्जियां सेहत के लिए अच्छी मानी जाती है। लोग इन्हें अलग अलग तरीके से डाइट में शामिल करते हैं। सब्जियां किसी सुपरफूड कम नहीं मानी जाती।
आज हम आपको उन सब्जियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें कच्चा खाने से आप निरोग रहेंगे। आइए इन सब्जियों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
टमाटर में विटामिन-सी, विटामिन-ए, पोटेशियम, फाइबर और लाइकोपीन जैसे तत्व मौजूद होते हैं। रोजाना कच्चे टमाटर जरूर खाएं। इससे आप हेल्दी रहेंगे।
कैंसर एक खतरनाक बीमारी है। अगर आप इस बीमारी से बचना चाहते हैं, तो ऐसे में डाइट में कच्ची ब्रोकली जरूर शामिल करें। इसमें सल्फोराफेन नामक कंपाउंड होता है।
गर्मियों में कच्ची प्याज काफी गुणकारी मानी जाती है क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। आपको भी प्याज खाना खाने के साथ जरूर खानी चाहिए।
आज के इस डिजिटल युग में आंखों से जुड़ी समस्याएं होना आम बात है। अगर आप अपनी आंखों को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको गाजर खानी चाहिए।
जो लोग रोजाना कच्ची शिमला मिर्च खाते हैं, तो इससे उनका कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है। शिमला मिर्च में पोटेशियम, मैग्नीशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
अगर आप रोजाना सुबह में खाली पेट कच्चा लहसुन खाते हैं, तो इससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत हो सकती है। इसमें विटामिन-सी होता है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com