अक्सर लोग फिट रहने के लिए किशमिश का सेवन करते हैं। आइए जानते हैं कि किशमिश को भिगोकर खाना फायदेमंद होता है और बिना भिगोए खा सकते हैं?
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
इसमें पर्याप्त मात्रा में आयरन, कॉपर, पोटेशियम, और मैग्नीशियम विटामिन बी6, कैल्शियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसे खाने से सेहत में कई बदलाव दिखने लगते हैं।
इसमें भिगोकर खाना बेहद फायदेमंद होता है। किशमिश को रात में भिगोकर रख दें। इसके बाद सुबह इसे खा लें। इससे शरीर को कई फायदे होते हैं।
किशमिश में पोटेशियम होता है। इसे भिगोकर खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होने लगता है। इसके साथ ही, हार्ट से जुड़ी बीमारियों के होने का भी खतरा कम हो जाता है।
किशमिश में फाइबर की मात्रा होती है। इसे भिगोकर खाने से पाचन दुरुस्त रहता है। इसके अलावा, ब्लोटिंग और कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।
किशमिश वजन को कम करने में मदद करता है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर पेट को ज्यादा देर तक भरा रखता है, जिससे तेजी से वजन कम होने लगता है।
किशमिश में बायोफ्लेवोनॉइड्स और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। इसके लिए किशमिश के भिगोकर खाना लाभकारी होता है।
शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ