हर कोई अपने चेहरे की चमक बरकरार रखना चाहिए लेकिन झुर्रियों की वजह से ऐसा संभव नहीं हो पाता।
बढ़ती उम्र में चेहरे पर झुर्रियां आना आम बात है, लेकिन आज के समय में कम उम्र में ही चेहरे पर झुर्रियां आने लगी हैं।
इसके लिए नारियल तेल बेस्ट रहेगा। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन-ई और फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व चेहरे के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप नारियल तेल में यह एक चीज मिलाते हैं, तो आपको झुर्रियों से निजात मिल सकती है।
झुर्रियों से राहत पाने के लिए आपको नारियल तेल में शहद मिलाना चाहिए। शहद त्वचा को कोमल और सॉफ्ट बनाता है।
इसके साथ ही शहद चेहरे से झुर्रियां और फाइन लाइन्स को भी हटाने में मदद करता है। आप इस तरह शहद लगा सकते हैं।
एक चम्मच नारियल ऑयल लें और उसमें 1 या 2 बूंद शहद मिला लें। इसे अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद चेहरे पर लगाएं।
रातभर ऐसे ही लगा रहने दें। जिसके बाद सुबह उठकर नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें। ऐसा करने से आपको कुछ ही दिनों में रिजल्ट दिखेगा।
आपको भी एक बार यह उपाय जरूर करना चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com