कई लोग दोपहर में सोना पसंद करते हैं। इससे शरीर पर असर पड़ने लगता है। आइए जानते हैं कि दोपहर में सोने से शरीर में क्या बदलाव होते हैं?
अगर आप दोपहर में सोते हैं, तो आपके शरीर में कई तरह के बदलाव दिखाई देने लगते हैं। इससे आपको परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।
कई लोग दोपहर के समय ज्यादा देर के लिए सो जाते हैं। ऐसा करने से सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं और आपके हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है।
अक्सर लोग दोपहर के समय पूरा पेट खाना खा कर सो जाते हैं। ऐसा करने से खाना पचने में कठिनाई होता है। इसके साथ ही, व्यक्ति को कब्ज, गैस और अपच की समस्या का सामना करना पड़ता है।
अगर हार्ट से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो दोपहर के समय सोने से बचें। इस समय सोने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है।
इस समस्या का सामना करने वाले लोगों को दोपहर में नहीं सोना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि दोपहर में सोने से डायबिटीज बढ़ने का खतरा ज्यादा रहता है।
दोपहर के समय थोड़ी देर सोना हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकता है। इससे तनाव से छुटकारा मिलता है और मानसिक हेल्थ भी बेहतर रहता है।
अगर आप दोपहर के समय सोना चाहते हैं, तो 30 मिनट या इससे कम नींद लें। अगर आप रात में बेहतर नींद चाहते हैं, तो दिन में सोने से बचें।
दिन से सोने के फायदे और नुकसान के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ