अक्सर लोग खून की कमी का सामना करते रहते हैं। इस कमी को दूर करने के लिए डाइट पर ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं कि कौन-सा मेवा खाने से खून की कमी दूर होती है?
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए रोजाना किशमिश का सेवन करना चाहिए। आप इसे पानी में भिगोकर भी खा सकते हैं।
इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर, पोटेशियम और आयरन होते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसे खाने से खून की कमी दूर होती है।
रोजाना किशमिश भिगोकर खाने से एनीमिया होने का खतरा कम हो जाता है। इसमें पाया जाने वाला आयरन शरीर में खून की मात्रा को बनाए रखता है।
किशमिश को दूध में भिगोकर खाना हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। इससे हीमोग्लोबिन बढ़ने लगता है और कमजोरी से छुटकारा मिलता है।
रोजाना किशमिश खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने लगती है। इससे शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा कम रहता है और थकान की समस्या भी दूर होती है।
रात में सोने से पहले 08-10 किशमिश को पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद सुबह उठकर खाली पेट किशमिश खाएं। ऐसा करने से शरीर को पर्याप्त फायदे होते हैं।
शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ