शरीर को सही ढंग से चलाने के लिए प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्वों की जरूरत होती है।
खानपान की अधिकतर चीजें सफेद रंग की होती है लेकिन इन्हीं में कुछ चीजें ऐसी भी है, जिन्हें खाने की मनाही होती है।
आज हम आपको बताएंगे कि कौन-सी सफेद चीज भूल से भी नहीं खानी चाहिए? आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।
सफेद चावल में फाइबर न के बराबर होता है। जिसका सेवन करने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है।
ब्लड शुगर बढ़ने से मोटापा, दिल की बीमारी और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बन रहता है। ऐसे में सफेद चावल न खाएं।
सफेद मैदा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से वजन के अलावा ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ता है।
सफेद नमक में सोडियम की मात्रा बहुत अधिक होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
सफेद चीनी का ज्यादा इस्तेमाल सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। इसमें कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है, जो मोटापे की वजह बन सकती है।
इन सफेद चीजों का सेवन करने से बचें। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com