वजन बढ़ाने के लिए दूध में मिलाकर खाएं यह 1 चीज


By Farhan Khan17, Aug 2025 12:23 PMjagran.com

दुबलेपन की समस्या

आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते लोग न केवल वजन बढ़ने की समस्या से जूझ रहे हैं, बल्कि वजन कम अर्थात दुबलेपन की समस्या से भी काफी परेशान है। इसके लिए तरह तरह के उपाय भी आजमाए जाते हैं।

दूध के साथ खाएं यह 1 चीज

आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताएंगे, जिसे दूध के साथ मिलाकर खाने से आपका वजन तेजी से बढ़ जाएगा। आइए इस चीज के बारे में जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

खजूर में मौजूद पोषक तत्व

हम आपको खजूर के बारे में बता रहे हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन-बी6, विटामिन-ए, विटामिन-सी, पोटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन, तांबा और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व होते हैं।

दूध में पाए जाने वाले पोषक तत्व

दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-बी2, विटामिन-बी12, फॉस्फोरस, आयोडीन, पोटेशियम और एंटी-अक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व शरीर को निरोग रखने का काम करते हैं।

वजन बढ़ाने के लिए दूध में खजूर भिगोकर खाएं

जो लोग अपने वजन वजन को तेजी से बढ़ाना चाहते हैं। उन लोगों को दूध में खजूर मिलाकर खाने चाहिए क्योंकि इनमें कैलोरी पाई जाती है और कैलोरी वजन बढ़ाने का काम करती है।

हड्डियां हो जाएंगी स्ट्रांग

अगर आप रोजाना दूध में खजूर मिलाकर खाते हैं, तो इससे आपकी हड्डियां अंदर तक स्ट्रांग हो सकती है। इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों के लिए बेस्ट होता है।

इम्यूनिटी के लिए रामबाण

मानसून में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है और इम्यूनिटी वीक होने से इंसान बार-बार बीमार होने लगता है। ऐसे में इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए दूध में खजूर भिगोकर खाएं।

दिल रहेगा हेल्दी

इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। अपने दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको दूध में खजूर भिगोकर खाने चाहिए। ये पोटेशियम का रिच सोर्स होते हैं।

लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com