इन लोगों को भूल से भी नहीं पीनी चाहिए ग्रीन टी


By Farhan Khan17, Aug 2025 11:32 AMjagran.com

ग्रीन टी होती है हेल्दी

ग्रीन टी सेहत के लिए रामबाण मानी जाती है। यह आपके बड़े से बड़े रोगों को ठीक कर सकती है। इसे पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होते है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होने से तेजी से वेट लॉस होने लगता है।

ये लोग न पिएं ग्रीन टी

आज हम आपको बताएंगे कि आखिर किन लोगों को भूल से भी ग्रीन टी नहीं पीनी चाहिए। आइए इन लोगों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपकी तबियत न बिगड़े और आपको सही जानकारी मिल सकें।

ग्रीन टी में मौजूद पोषक तत्व

ग्रीन टी में विटामिन-ए, विटामिन-ई, विटामिन-बी5, विटामिन-के, राइबोफ्लेविन, थायमिन, मैंगनीज, पोटेशियम, कॉपर, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट, और पॉलीफेनोल्स जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं।

प्रेग्नेंसी में ग्रीन टी न पिएं

अगर आप प्रेग्नेंट हैं और ग्रीन टी का सेवन कर रही है, तो ऐसे में आपको इसका सेवन बिना डॉक्टर की सलाह लिए नहीं करना चाहिए क्योंकि ग्रीन टी में कैटेचिन होता है, जो आपके शिशु के लिए हानिकारक हो सकता है।

माइग्रेन में जहर होती है ग्रीन टी

जो लोग माइग्रेन की समस्या से जूझ रहे हैं। उन लोगों को भूल से भी ग्रीन टी का सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें कैफीन होता है, जो आपकी समस्या और अधिक बढ़ा सकता है। फिर भी ग्रीन टी पीना चाहते हैं, तो डॉक्टर से सलाह लें।

कमजोर पाचन में बढ़ सकती है परेशानी

जिन लोगों का पेट अक्सर खराब रहता है। उन लोगों को ग्रीन टी नहीं पीनी चाहिए। इस टी में टैनिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है और टैनिन कमजोर पाचन में बेहद खतरनाक माना जाता है।

स्ट्रेस में स्किप करें ग्रीन टी

अगर आपको हर छोटी छोटी बात पर स्ट्रेस होने लगता है, तो ऐसे में आपको ग्रीन टी तो बिलकुल भी नहीं पीनी चाहिए। इसमें मौजूद कैफीन आपके स्ट्रेस को और ज्यादा बढ़ा सकता है। दिमाग में भी खलबली होने लगती है।

ग्रीन टी का सेवन ज्यादा न करें

आपको कभी भी ग्रीन टी का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे आपकी तबियत भयंकर रूप से बिगड़ सकती है। सेहतमंद रहने के लिए आपको एक दिन में 2 से 3 कप ही ग्रीन टी पीनी चाहिए।

लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com