आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते अधिकतर लोग दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। इनमें हाई बीपी भी शामिल है। इसके लिए तरह के उपाय भी आजमाए जाते हैं।
आज हम आपको एक ऐसी सब्जी के बारे में बताएंगे, जिसे अगर आप डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे आपका बीपी कंट्रोल हो सकता है। आइए इस सब्जी के बारे में विस्तार से जानें।
हम आपको चुकंदर के बारे में बता रहे हैं। इसमें नाइट्रेट्स, फाइबर, फोलेट, विटामिन-बी9, विटामिन सी, मैंगनीज, पोटेशियम, आयरन, बीटाइन और बीटा लेन्स जैसे शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं।
जिन लोगों का अक्सर बीपी हाई रहता है। उन लोगों को अपने बीपी कंट्रोल में रखने के लिए चुकंदर का सेवन करना चाहिए क्योंकि इसमें पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
अगर आप रोजाना चुकंदर का सेवन करते हैं, तो इससे आपका पेट चकाचक हो सकता है। यह फाइबर का रिच सोर्स होती है और फाइबर पेट के लिए अच्छा माना जाता है।
मानसून में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अपनी वीक इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप चुकंदर का सेवन कर सकते हैं क्योंकि इसमें विटामिन-सी होता है।
शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए आपको रोजाना चुकंदर खानी चाहिए। चुकंदर में आयरन पाया जाता है और आयरन खून कमी को पूरा करता है।
चुकंदर में विटामिन-ई होता है और विटामिन-ई स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाने का काम करता है। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आ जाएगा।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com