अक्सर लोग यूरिक एसिड की समस्या का सामना करते रहते हैं। आइए जानते हैं कि किन फलों को खाने से यूरिक एसिड कंट्रोल रहता है?
शरीर को हेल्दी रखे के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
कई फल ऐसे होते हैं, जिसे खाने से यूरिक एसिड कंट्रोल रहता है। इससे शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है और बीमारियों को होने का खतरा भी कम रहता है।
इसमें एंथोसायनिन नामक एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद करते हैं, जिससे चलने-फिरने में परेशानी नहीं होती है।
सेब में पर्याप्त मैलिक एसिड होता है, जो यूरिक एसिड को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता था। इसके अलावा, हड्डियां मजबूत होती हैं।
कीवी में विटामिन-सी, फाइबर और पोटेशियम होते हैं, जो यूरिक एसिड को कम करने में मदद करते हैं। इसे खाने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।
संतरे में मौजूद विटामिन सी और फाइबर यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। संतरा किडनी डिटॉक्स करने में मदद करता है।
इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन-सी होता है। इसे खाने से यूरिक एसिड कंट्रोल होने लगता है। इसके साथ ही, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स गुण शरीर के सूजन को कम करने में भी मदद करता है।
शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ