गर्मियां शुरू हो चुकी है। इन दिनों लोग अपनी डाइट में ठंडी चीजें शामिल कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग घूमने का प्लान बना रहे हैं, ताकि गर्मियों से राहत मिल सकें।
अगर आप भी गर्मियों में प्लान बना रहे हैं, तो पहलगाम की इन जगहों को विजिट कर सकते हैं। आइए इन जगहों के बारे में विस्तार से जानें।
पहलगाम से तकरीबन 5 किमी दूर बैसरन घाटी बेहद मशहूर है। इस घाटी के पास मौजूद देवदार पेड़ और बर्फ से ढकी चोटियां आपके दिन को यादगार बना देंगे।
पहलगाम के पास स्थित शेषनाग झील पर्यटकों के लिए आकर्षक का केंद्र है। एक बार आपको यह झील विजिट करनी चाहिए। शेषनाग झील में मौजूद नीला पानी देखने लायक होता है।
कोलाहोई ग्लेशियर की खास बात यह है कि यहां का रास्ता बेहद सुंदर होता है और कोलाहोई ग्लेशियर में बर्फ से ढके ग्लेशियर का तो कहना ही क्या। यहां एक बार जरूर आएं।
आप पहलगाम में चंदनवाड़ी विजिट कर सकते हैं। चंदनवाड़ी से पहलगाम की दूरी महज 16 किमी है। इस जगह की खास बात यह है कि यहां आपको पहाड़ों पर बर्फ की सफेद चादर देखने को मिलेगी।
अरु घाटी पहलगाम की बेहतरीन जगहों में से एक है। यहां आप ट्रैकिंग और कैंपिंग जैसी एक्टिविटीज कर सकते हैं। अरु घाटी पहलगाम से सिर्फ 12 किलोमीटर दूर है।
आपको जानकारी के लिए बता दें, पहलगाम जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक फेमस टूरिस्ट्स प्लेस है। जहां हर साल हजारों पर्यटक घूमने के लिए आते हैं।
आपको भी एक बार पहलगाम के पास इन जगहों को विजिट करना चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com