इन टिप्स से मिलेगी उमस से राहत


By Farhan Khan21, Jul 2023 06:09 PMjagran.com

गर्मी का मौसम

गर्मी का मौसम हमें परेशान करने के लिए आ चुका है। अब हर दिन तेज धूप और उमस से जूझने के अलावा कोई विकल्प नहीं मिलता।

ठंडक

ऐसे में चाहे आप घर पर हों, ऑफिस या फिर बाहर, शरीर को ठंडक पहुंचाना मुश्किल हो जाता है।

टिप्स

आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप गर्मी में राहत पा सकते हैं।  

हाइड्रेटेड रहें

खूब पानी और फ्लुएड्स पीना गर्मी के मौसम में आपको ठंडा रखने का काम करेगा। दिन में 2-3 लीटर पानी पिएं।

हल्के कपड़े पहनें

इस मौसम में ऐसे कपड़े पहने जिसमें शरीर सांस ले सके। इन कपड़ों में कॉटन, मलमल, लिनन के कपड़े आदि शामिल है।

छांव में रहें

सीधे तेज धूप में रहेंगे, तो गर्मी ज्यादा लगेगी। इसलिए हमेशा छांव ढूंढ़कर वहां खड़े हों। हमेशा एक छाता और सनग्लासेस साथ रखें।

ठंडे प्रोडक्ट्स

ऐसी कई चीजें हैं जो गर्मी के मौसम में आपको ठंडा रखने का काम कर सकती हैं। आप तौलिए को गीला कर गर्दन पर लपेट सकते हैं, इससे आपको कई घंटे ठंडक मिलेगी।

ठंडे पानी से नहाएं

नल में आ रहे सामान्य तापमान के पानी से नहाएं, इससे आपके शरीर का तापमान कम होगा और आप तरोताजा महसूस करेंगे।