गर्मियों के मौसम में सत्तू हमारी डाइट का एक अहम हिस्सा होता है। सत्तू हमारी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। साथ ही, ये शरीर को ठंडा रखने में भी मदद करता है।
आजकल की बिजी लाइफस्टाइल और भागदौड़ भरी जिंदगी में कम समय में बनने वाला हेल्दी और परफेक्ट फूड ऑप्शन होता है। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो आप सत्तू को अपनी डाइट में इस तरह से हिस्सा बना सकते हैं।
सत्तू को डाइट में शामिल करने के लिए सत्तू पराठा बेस्ट ऑप्शन है। अगर आप डेली बोरिंग पराठे खाकर थक चुके हैं, तो इसे जरूर ट्राई करें।
अगर आप सत्तू को डाइट में शामिल करना चाहते हैं, तो सत्तू स्मूदी बनाकर पीए। यह शरीर को ठंडक पहुंचाता है और हेल्दी बनाए रखता है। गर्मियों में इसके सेवन बहुत अच्छा है।
आप सत्तू के सूप और सलाद के रूप में भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह एक आसान और हेल्दी ऑप्शन है, जिसे आप गर्मियों में आसानी से कर सकते हैं।
अगर आप डेली एक ही डाइट से बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो लिट्टी चोखा बना सकते हैं। यह खाने में बहुत टेस्टी होता है।
आप सत्तू को ठंडे पानी या छाछ में मिलाकर ड्रिंक बनाकर पी सकते हैं। इसके सेवन से शरीर में ठंडक बनी रहेगी। साथ ही, इससे लंबे समय तक पेट भरा हुआ रहेगा, जो वेट लॉस के लिए परफेक्ट है।
खाना-खजाना से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva