पेट में गैस बनने से हैं परेशान? आजमाएं ये नुस्खे


By Priyam Kumari03, Nov 2025 01:40 PMjagran.com

गैस से छुटकारा पाने के लिए तरीके

आजकल गलत लाइफस्टाइल और खान-पान की वजह से गैस, पेट फूलने या ब्लोटिंग जैसी समस्याएं होती हैं। अगर आप भी पेट में गैस बनने से परेशान हैं, तो इन घरेलू उपायों की मदद से राहत पा सकते हैं।

नींबू और गुनगुना पानी

सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से पेट की सफाई होती है। यह शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करता है और गैस बनने की समस्या घटती है।

सौंफ और मिश्री का कमाल

खाने के बाद एक चम्मच सौंफ और मिश्री खाने से गैस और एसिडिटी तुरंत कम होती है। यह पाचन को दुरुस्त करती है और पेट को ठंडक देती है। रोजाना खाने के बाद इसका सेवन करें।

अदरक का रस

अदरक में पाए जाने वाले तत्व पेट की गैस और सूजन को कम करते हैं। एक चम्मच अदरक का रस और थोड़ा नींबू मिलाकर पीने से राहत मिलती है। चाहें तो इसे चाय में भी उबाल सकते हैं।

योगासन करें

गैस की समस्या दूर करने के लिए पवनमुक्तासन, भुजंगासन और वज्रासन बहुत फायदेमंद हैं। रोजाना 10–15 मिनट तक योग करने से पाचन सुधरता है और पेट हल्का महसूस होता है।

अजवाइन और काला नमक

एक चम्मच अजवाइन में थोड़ा काला नमक मिलाकर खाने से गैस और पेट दर्द में तुरंत राहत मिलती है। अजवाइन पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करती है और फुलाव कम करती है।

खाने के बाद थोड़ी सैर

खाने के बाद 5–10 मिनट टहलना गैस बनने से रोकता है। इससे पाचन क्रिया तेज होती है और खाना सही से पचता है। ये एक आसान लेकिन असरदार उपाय है।

ग्रीन टी या पुदीने की चाय

पुदीने की चाय या ग्रीन टी पेट को आराम देती है और गैस को बाहर निकालने में मदद करती है। खाने के बाद एक कप पीने से पेट हल्का महसूस होता है और एसिडिटी नहीं होती।

भोजन को धीरे-धीरे और अच्छी तरह चबाकर खाएं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva