हम सभी के पास साड़ियां खूब सारी होती हैं, फिर चाहे शादी में मिली हों फिर तोहफे में। इन साड़ियों को एक बार पहनने के बाद दोबारा पहन पाना मुश्किल हो जाता है।
कई साड़ियों तो बहुत हैवी या फिर बहुत प्लेन होती हैं, जिन्हें पहनना अच्छा नहीं लगता है। अगर आपके घर भी कुछ ऐसी साड़ियां रखी हैं, तो आप इन्हें बेकार न समझें। आज हम आपको कुछ ऐसे हैक्स के बारे में बताएंगे, जिससे आप पुरानी साड़ी को रीयूज कर सकती हैं।
आप घर रखी पुरानी साड़ी से कुशन कवर बना सकती हैं। कुशन को ट्रेंडी लुक देने के लिए उनमें लेस, पॉम पॉम्स और टैसल्स का इस्तेमाल करें। ऐसे कुशन घर की खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करेंगे।
आप पुरानी सिल्क की साड़ियों से क्रिएटिव तरीके से पोटली बैग बनाएं। आप चाहे तो ऐसे बैग्स बनाकर बिजनेस भी कर सकती हैं।
अगर आप अपनी साड़ी को पहन-पहनकर को बोर हो गई हैं, तो उससे स्कार्फ या दुपट्टा भी बना सकती हैं। इनकी खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप लेस या पॉम पॉम्स का यूज करें।
एक साड़ी छह मीटर लंबी होती है, जिन्हें आप घर के पर्दों में बदल सकती हैं। आप चाहे तो इनमें 2-3 साड़ियों को मिक्स एंड मैच करके पर्दे की खूबसूरती पर चार चांद लगा सकती हैं।
ज्यादातर महिलाएं पुरानी साड़ी से डोर मेट बनाना पसंद करती हैं। पायदान बनाने के लिए आप सूती या जॉर्जेट साड़ी का इस्तेमाल करें।
इन हैक्स की मदद से आप साड़ियों का आसानी से रीयूज कर सकती हैं। इसी तरह की तमाम जानकारियों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva