कैल्शियम की कमी वाले नाखून कैसे दिखते हैं?


By Ashish Mishra14, Jan 2025 06:00 AMjagran.com

नाखून पर दिखने वाले संकेत

शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने पर नाखून पर कई निशान दिखाई देने लगते हैं। आइए जानते हैं कि कैल्शियम की कमी होने पर नाखून कैसे दिखते हैं?

खानपान में बदलाव

कई बार खानपान में बदलाव होने पर शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। इससे बॉडी के कई हिस्से प्रभावित होने लगते हैं।

कैल्शियम की कमी

शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर कई लक्षण दिखाई देने लगते हैं। इससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और मांसपेशियों पर भी नेगेटिव प्रभाव पड़ता है।

पतले और कमजोर नाखून

शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर नाखून पतले और कमजोर हो जाते हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर कैल्शियम युक्त चीजों को खाना चाहिए।

नाखून टूटना

कई बार शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर नाखून कमजोर होकर टूटने लगते हैं। इसके अलावा, नाखून धीरे-धीरे बड़े होते हैं।

उंगलियों में झनझनाहट महसूस होना

शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर उंगलियों में सुन्नपन और झनझनाहट महसूस होने लगती है। इसके साथ ही, नाखून भंगुर होने लगते हैं।

बाल झड़ने की समस्या

कैल्शियम की कमी होने पर बाल झड़ने लगते हैं। इसके अलावा, व्यक्ति के जोड़ों में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है और हड्डियां कम हो जाती हैं।

कैल्शियम युक्त चीजें खाएं

शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में दूध, पनीर, दही, पत्तागोभी, ब्रोकली, पालक और सोयाबीन शामिल करना चाहिए।

पढ़ते रहें

शरीर में पोषक तत्वों की कमी के लक्षण को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ