गर्मियों में जामुन को इन 7 तरीकों से खाएं


By Akshara Verma22, Apr 2025 03:30 PMjagran.com

जामुन से बनी 7 चीजें

गर्मियों में जामुन खाना एक अच्छा ऑप्शन होता है, क्योंकि इसमें कई तरह के पोषक तत्व और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं, जो आपके शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।

जामुन की जैम

जामुन का जैम बच्चों को खाना काफी पसंद होता है। आप इसे पराठा और टोस्ट के साथ लगाकर खा सकते हैं। यह टेस्ट के साथ-साथ आपके इम्यूनिटी सिस्टम को भी मजबूती मिलती हैं।

जामुन मिल्क शेक

जामुन मिल्क शेक शरीर को ठंडक देता है। जामुन का मीठा-खट्टा टेस्ट इस मिल्क शेक को पीने में टेस्टी बना देता है।

जामुन आइसक्रीम

इन गर्मियों में आप मजा लेने के लिए जामुन की आइसक्रीम की खाएं। यह बैंगनी रंग की दिखती हैं।

जामुन का मुरब्बा

आप गर्मियों में खाने के साथ इस जामुन के मुरब्बे को खाएं। यह खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ भरी गर्मी में आपके शरीर को ठंडक देता है।

जामुन हलवा

आप गर्मियों में जामुन के हलवे को बनाकर खा सकते है। यह हेल्दी के साथ-साथ खाने में भी स्वादिष्ट होता है। इसे सूजी, घी और चीनी के साथ मिलकर बनाया जाता है।

जामुन चटनी

आप जामुन को इमली, मिर्च और कई सारी मसालों के साथ मिलकर उसकी चटनी बना सकते है। यह खाने में बेहद टेस्टी होती है। साथ ही, यह आपके पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद होता है।

जामुन जूस

गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के लिए आप जामुन के जूस का सेवन करें। साथ ही, इसमें अलग-अलग मसाले डालकर टेस्ट को बेहतर बनाएं। यह वजन घटाने में भी मदद करता है।

गर्मियों में ठंडक के लिए आप जामुन से बनी इन चीजों का सेवन करें। खाने से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik