रमजान के पाक महीने में ईद के मौके पर लोग नए-नए कपड़े पहनते हैं और महिलाएं सजना-संवरना खूब पसंद करती हैं। साथ ही, इस खास दिन पर महिलाएं हाथों में शौहर के नाम की खूबसूरत मेहंदी अवश्य लगती हैं।
अगर आप भी ईद के दिन हाथों में मेहंदी लगाने का प्लान कर रही हैं, तो हम आपके लिए कुछ मेहंदी डिजाइन्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं।
ईद के पावन त्योहार पर हाथों पर इस तरह की फ्लावर मेहंदी लगा सकती हैं। ऐसी मेहंदी डिजाइन आपके खूबसूरती में चार चांद लगा देंगी।
अगर आप हैवी और भरी-भरी मेहंदी लगाना पसंद करती हैं, तो इस तरह की खूबसूरत मेहंदी डिजाइन ईद पर जरूर लगाएं।
ईद पर फ्रंट के अलावा बैक मेहंदी डिजाइन की तलाश में हैं, तो ऐसी चेन और राउंड मेहंदी डिजाइन को चुनें। यह आपके हाथों के नूर को बढ़ाने में मदद करेंगी।
अगर आप सिंपल मेहंदी लगाना पसंद करती हैं, तो ऐसे फ्लावर मेहंदी डिजाइन को ट्राई करें। इस तरह के डिजाइन महिलाएं के लिए बेस्ट ऑप्शन है।
आप फ्लावर डिजाइन वाली मेहंदी को अपने हाथों की शोभा को बढ़ाने के लिए चुनें। इस तरह के मेहंदी डिजाइन एथनिक आउटफिट पर बहुत प्यारी लगती हैं।
ईद के खास मौके पर हाथों पर इस तरह की गॉर्जियस और स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन को भी आप ऑप्शन में रख सकती हैं। यह आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने में मदद करेंगी।
मेहंदी डिजाइन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Imgaes Credit: Canva