इसे विजयदशमी के मान से भी जाना जाता है। इसी दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। आइए जानते हैं कि दशहरा पर कौन से उपाय करने से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती है?
पंचांग के अनुसार, इस बार 12 अक्टूबर को दशहरा पर्व मनाया जाएगा। इस दिन विधि-विधान से भगवान श्री राम की पूजा की जाती है।
आश्विन माह में दशमी तिथि की शुरुआत 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 13 अक्टूबर को सुबह 09 बजकर 08 मिनट पर होगा।
कई उपाय ऐसे हैं, जिसे दशहरा पर करना बेहद शुभ माना जाता है। इन उपायों को करने से हर क्षेत्र में सफलता मिलती है और व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।
दशहरा के दिन माता रानी की पूजा करते हुए फल अर्पित करें। इन फलों को गरीबों में बांट दें। ऐसा करने से नौकरी में सफलता मिलती है और कारोबार में भी तरक्की होती है।
दशहरे के दिन एक नारियल पर सवा मीटर पीला कपड़े लपेटकर साथ में एक जोड़ा जनेऊ और मीठा रखकर राम मंदिर में रख दें। ऐसा करने से व्यापार में लाभ होने लगता है।
दशहरा के दिन से 43 दिन तक कुत्ते को बेसन का लड्डू खिलाएं। ऐसा करने आर्थिक स्थिति बेहतर होती है और धन से जुड़ी अन्य समस्याएं दूर होने लगती हैं।
इन उपायों को करने से साधक को कार्य में सफलता मिलती है। इसके साथ ही, पहले से रुके हुए कार्य भी होने लगते हैं और जीवन में खुशहाली आती है।
जीवन में सफल होने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ