आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्र के उत्सव की शुरुआत होती है। वहीं, इस पर्व का समापन नवमी तिथि पर होता है।
नवरात्र के दौरान माता रानी के नौ रूपों की पूजा और व्रत करने का विधान है। नवरात्र का आज सातवां दिन है।
नवरात्र का आज सातवें दिन मां कालरात्रि पूजा-अर्चना होती है। साथ ही साधक विशेष उपाय के द्वारा जीवन को खुशहाल बनाते हैं।
अगर आप मां कालरात्रि का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो देवी की पूजा कर इन प्रिय चीजों का भोग लगा सकते हैं।
मां कालरात्रि को आप गुड़ का हलवा, गुड़ की खीर और मालपुआ का भोग लगा सकते हैं। इससे मां कालरात्रि प्रसन्न हो सकती है।
इसके अलावा बिगड़े काम बन सकते हैं। घर में खुशहाली आ सकती है। परिवार के सदस्यों की आय बढ़ सकती है।
आप मां कालरात्रि को फल, दूध, दही और मिठाई समेत आदि चीजों का भी भोग लगा सकते हैं। इससे मानसिक शांति मिल सकती है।
शारदीय नवरात्र के सातवें दिन नीले रंग के वस्त्र धारण करने से साधक को सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन खुशियों से भर जाता है।
मां कालरात्रि को आप इन प्रिय चीजों का भोग जरूर लगाएं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com