दशहरा पर करें ये 5 उपाय, बरसेगा धन


By Shradha Upadhyay11, Oct 2024 11:00 PMjagran.com

दशहरा 2024 कब है ?

हर साल देशभर में विजयादशमी या दशहरा का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन रावण का पुतला बनाकर दहन होता है। इस साल 12 अक्टूबर को यह पर्व मनाया जाएगा।

दशहरा के उपाय

इसके साथ ही इस त्योहार पर पूजा करने के साथ कुछ उपाय भी किए जाते हैं। जिसको करने से घर में सुख-समृद्धि, धन लाभ और शांति बनी रहती है।

झाड़ू दान करें मान्यता के अनुसार दशहरा की शाम को मंदिर जाकर माता लक्ष्मी का ध्य

झाड़ू दान करें मान्यता के अनुसार दशहरा की शाम को मंदिर जाकर माता लक्ष्मी का ध्यान करते हुए झाड़ू दान करें। ऐसा करने से अपने धन-धान्य और ऐश्वर्य में बढ़ोतरी होती है।

गुप्त दान महादान

इसके अलावा ऐसा कहा जाता है कि गुप्त दान महादान होता है। ऐसे में आप रावण दहन के बाद किसी गरीब व्यक्ति या साधु को अन्न, वस्त्र आदि को दान में दें।

लौंग, कपूर, तेजपत्ते जलाए

आप घर में सुख-शांति के लिए इस खास दिन पर लौंग, कपूर और तेजपत्ते जला सकती हैं। इससे घर के अंदर बसी नेगेटिविटी भी निकल जाती है।

सुंदरकांड का पाठ

दशहरा वाले दिन आप घर में सुंदरकांड का पाठ करें। यह उपाय रोग मुक्ति के लिए किया जाता है। यदि आपके घर में कोई न कोई बीमार रहता हो तो इसे जरूर करें।

शमी का पौधा लगाएं

यदि आपको घर में सुख-समृद्धि का वास और नकरात्मकता को नष्ट करना है तो इसके लिए आपको दशहरा वाले दिन घर की उत्तर-पूर्व दिशा में शमी का पौधा लगाना है।

ऐसी ही लाइफस्टाइल स्टोरी की अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ