बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस तापसी पन्नू आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है।
21 दिसंबर को शाह रुख खान और तापसी पन्नू की फिल्म डंकी रिलीज हुई है। इस फिल्म में तापसी ने मनु का किरदार निभाया है।
तापसी पन्नू अपने शानदार लुक्स की वजह काफी ज्यादा चर्चा में बनी रहती हैं। आप भी एक्ट्रेस से फैशन टिप्स ले सकती हैं।
आज हम आपको तापसी पन्नू के शानदार मेकअप लुक्स दिखाएंगे। आप भी एक्ट्रेस के इन आई मेकअप से इंस्पिरेशन लें।
अगर आप ज्यादा मेकअप करना पसंद नहीं करती हैं तो आप तापसी की तरह ही आंखों पर न्यूड मेकअप करें। अपने लुक को मस्करा के साथ पूरा करें।
अगर आप अपनी आंखों को बड़ा दिखाना चाहती हैं तो आप विंग लाइनर लगाएं। आईलाइनर और काजल से आपकी आंखें और खूबसूरत दिखेंगी।
अपने लुक को पार्टी परफेक्ट बनाने के लिए आप कलर आई मेकअप ट्राई करें। आप ड्रेस की मैचिंग का लाइनर लगा सकती हैं।
या फिर आप शिमरी आईशैडो से भी अपने मेकअप को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। एक्ट्रेस के इन मेकअप से आप भी आइडिया लें।