देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और विदेशी मुंडा निक जोनस आज किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं। दोनों की जोड़ी हर किसी को बहुत पसंद है।
निक और प्रियंका के लिए साल 2023 काफी ज्यादा स्पेशल रहा। आज हम आपको कपल की इस साल की रोमांटिक फोटोज दिखाएंगे।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी तो जग जाहिर है। साथ ही दोनों को देश-विदेश के लोग जानते हैं।
कपल सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं और अपनी रोमांटिक फोटोज शेयर करते रहते हैं। दोनों पब्लिक में प्यार जाहिर करने से पीछे नहीं हटते।
दोनों जब भी पब्लिक के सामने आते हैं तो शानदार लुक में ही नजर आते हैं। आप भी कपल से फैशन टिप्स ले सकते हैं।
ब्लैक कलर के ट्विनिंग आउटफिट्स में निक और प्रियंका बहुत प्यारे लग रहे हैं। हाई थाई स्लिट ड्रेस में प्रियंका और सूट में निक शानदार लग रहे हैं।
आपको बता दें कि निक और प्रियंका ने 1 दिसंबर 2018 में शादी की थी। दोनों ने दो रीति-रिवाजों से शादी की थी।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस में 10 साल का अंतर है। प्रियंका निक से 10 साल बड़ी हैं लेकिन दोनों का प्यार बेशुमार है।