पेड़-पौधे व्यक्ति के जीवन का अहम हिस्सा होते हैं वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के आसपास मौजूद पेड़-पौधे व्यक्ति को कई परेशानियों से निजात दिला सकते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे पेड़-पौधे हैं, जिनके सूखने से व्यक्ति को अनिष्ट के संकेत मिलने लगते हैं।
वास्तु के अनुसार मनी प्लांट का सूखना अशुभ होता है, आने वाले समय में व्यक्ति को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
यदि अचानक तुलसी का पौधा मुरझा जाए तो समझ लें कि आने वाले समय में धन हानि के साथ-साथ किसी अनिष्ट का भी सामना करना पड़ सकता है।
अगर अचानक शमी का पौधा सूख जाए तो समझ लीजिए कि कुंडली में शनि की स्थिति खराब है, ऐसे में व्यक्ति को धन हानि समेत कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
आम के पौधे या पेड़ का सूखना भविष्य में आने वाले संकट की ओर इशारा करता है।