हिंदू धर्म में तुलसी का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि मालामाल होने के लिए तुलसी के कौन से उपाय करने चाहिए?
तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। इस पौधे की पूजा करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।
घर में धन की पर्याप्त मात्रा को बनाए रखने के लिए तुलसी मंजरी को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख देना चाहिए। ऐसा करने से धन की कमी नहीं होती है।
घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए जल में तुलसी डालकर पानी का छिड़काव करना चाहिए। इससे धन से जुड़ी समस्या भी दूर होने लगती है।
ऐसा कहा जाता है कि तुलसी के पौधे पर कलावा बांधना शुभ होता है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
रोजाना शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे भविष्य उज्जवल होने लगता है।
इस पौधे को लगाने के लिए दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। इसे हमेशा घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।
घर में सकारात्मक ऊर्जा को बरकरार रखने के लिए तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। इससे घर में खुशहाली बनी रहती है।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ