कुछ लोगों को रात में सोते समय गला सूखने की समस्या होती है। आइए जानते हैं कि गला सूखना किन बीमारियों का संकेत हो सकता है?
रात में गला सूखने पर लोग उठकर पानी पीने लगते हैं। इससे नींद खराब होने लगती है और दूसरे थकान की समस्या होने लगती है।
कई लोग भोजन करने के बाद पानी पीने से बचते हैं। ऐसे लोगों को रात में सोते समय गला सूखने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
कुछ लोग पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं। ऐसे लोगों को रात में सोते समय गला सूखने की समस्या हो सकती है। इससे बचने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी होता है।
कई बार डायबिटीज के मरीजों को रात में बार-बार प्यास लगती है। रात के समय ग्लूकोज को नियंत्रित करने के लिए पानी की जरूरत होती है। वहीं, गला सूखना डायबिटीज होने का संकेत हो सकता है।
कई लोगों को सोते समय नाक से सांस लेने पर पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है। ऐसे लोग मुंह से सांस लेते हैं, जिसकी वजह से गला सूखने की समस्या होने लगती है।
अक्सर लोग रात के समय कैफीन युक्त चीजों और अल्कोहल का सेवन करते हैं। ऐसे लोगों को रात में सोते समय गला सूखने की समस्या का सामना करना पड़ता है।
शरीर को हेल्दी रखने के भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए। रोजाना कम से कम 7-8 गिलास पानी पीना हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।
शरीर को हेल्दी रखने के टिप्स को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ