सोंठ के ये अद्भुत फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे


By Farhan Khan30, Oct 2023 03:50 PMjagran.com

सोंठ

अदरक के पाउडर को सोंठ कहा जाता है और यह हमारे किचन का एक लोकप्रिय मसाला है।

औषधीय जड़ी बूटी

सोंठ चाय, चटनी और अन्य व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है, जो एक सुरक्षित और शक्तिशाली औषधीय जड़ी बूटी है।

सोंठ के फायदे

लोग खांसी-जुकाम के इलाज के लिए सोंठ का इस्तेमाल करते हैं। आइए इसके और फायदों के बारे में जानें।

पाचन तंत्र

सोंठ में जिंजरोल और शांगरिन जैसे कंपाउंड होते हैं, जो पाचन में सुधार करने में मदद कर सकते हैं।

उल्टी

सोंठ उल्टी और मतली के इलाज के लिए एक प्रभावी घरेलू उपचार है।

इम्यूनिटी मजबूत

सोंठ में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं।

कैंसर से लड़ने में मददगार

सोंठ में कैंसर से लड़ने वाले गुण हो सकते हैं। यह कैंसर सेल्स के विकास और प्रसार को रोकने में मदद कर सकता है।

जोड़ों के दर्द में राहत

सोंठ में दर्द निवारक गुण होते हैं जो सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com