मौसम धीरे धीरे बदल रहा है और मानसून लगभग शुरू हो चुका है। ऐसे में लोगों का लाइफस्टाइल पूरी तरह से बदल चुका है। मानसून में खानपान पर विशेष ख्याल रखने की सलाह दी जाती है।
आज हम आपको कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें आपको मानसून में पीने से बचना चाहिए, नहीं तो आपकी तबियत बिगड़ सकती है। आइए इन ड्रिंक्स के बारे में जानें।
मानसून में कभी भी कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इनमें मौजूद शुगर आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकता है, जो सेहत के लिए अच्छा नहीं।
अल्कोहोल एक ऐसी चीज है, जो सेहत के हर एंगल से गलत मानी जाती है। मानसून में अल्कोहोल किसी जहर से कम नहीं मानी जाती। इससे आपके शरीर का संतुलन खराब होता है।
मानसून में आपको मिल्क से बनें ड्रिंक्स का सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि इनमें बैक्टीरियल इन्फेक्शन का खतरा ज्यादा होता है और आप बीमार हो सकते हैं।
मानसून में आप कूल बनने या अपने शौक के लिए कॉफी या चाय का सेवन कर रहे हैं, तो आपको एक बार सोचना चाहिए। इन पेय पदार्थों में कैफ़ीन होता है, जो आपकी इम्यूनिटी को वीक बना सकता है।
मानसून में आप इन ड्रिंक्स की बजाय कीवी का जूस पी सकते हैं। इसमें विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है, जो बीमारियों से हमारा बचाव करता है।
मानसून में आप चेरी का जूस भी पी सकते हैं। ये आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करता है। इसमें एंटी- ऑक्सीडेंट और विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व होते हैं।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com