Constipation Relief: कब्ज से राहत दिलाएंगी ये ड्रिंक्स


By Amrendra Kumar Yadav07, Aug 2023 02:00 PMjagran.com

गर्मी

गर्मियों में पेट से संबंधित तमाम तरह की बीमारियां होती हैं। कब्ज भी ऐसी ही एक समस्या है, जो गर्मी के दिनों में बहुत आम है।

ड्रिंक्स

कुछ ड्रिंक्स की सहायता से कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है। ऐसी ही कुछ ड्रिंक्स के बारे में हम बात करेंगे।

छाछ

यह वर्षों से हमारी डाइट का हिस्सा है। यह पाचन में बहुत सहायक होती है। इसमें मौजूद प्रायोबेटिक्स आंतों को स्वस्थ रखते हैं और कब्ज से राहत दिलाते हैं।

नींबू पानी

कब्ज से राहत दिलाने में नींबू पानी बहुत कारगर है। इसे बनाने के लिए पानी में नींबू की बूंदे मिलाएं और काला नमक व पुदीना डालकर पिएं, कब्ज से राहत मिलेगी।

आम पना

गर्मियों के दिनों में सभी को यह ड्रिंक पसंद आती है। कच्चे आम में पेक्टिन होता है, जो पाचन को दुरुस्त करता है और कब्ज से राहत दिलाता है।

जीरा पानी

पानी में एक चम्मच भुना जीरा मिलाकर पिएं। जीरा में फाइबर होता है जो पाचन के लिए बेहतर होता है और कब्ज की समस्या से निजात दिलाता है।

सौंफ पानी

कब्ज की समस्या में सौंफ बहुत फायदेमंद होती है। इसकी समस्या से परेशान लोग रात में सौंफ को भिगोकर रख दें। सुबह उठकर इसका सेवन करें, कब्ज से आराम मिलेगा।

मुनक्का पानी

मुनक्के का पानी शरीर में जमा टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करता है। इससे कब्ज की समस्या में राहत मिलती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com