लिवर दुरुस्त रखने के लिए डाइट पिएं ये ड्रिंक्स


By Amrendra Kumar Yadav15, Aug 2024 03:05 PMjagran.com

लिवर है शरीर का सबसे जरूरी हिस्सा

लिवर हमारे शरीर का सबसे जरूरी हिस्सा है। यह शरीर में खून को साफ करने का काम करता है और इसमें मौजूद टॉक्सिंस को बाहर करता है।

फास्ट फूड का अधिक सेवन

आजकल की लाइफस्टाइल में लोग फास्ट फूड का अधिक सेवन करते हैं। इनका अधिक मात्रा में सेवन करने से लिवर में टॉक्सिंस जमा हो जाते हैं।

इन ड्रिंक्स का करें सेवन

ऐसे में लिवर को दुरुस्त रखने के लिए कुछ चीजों का सेवन बहुत लाभकारी होता है। ऐसी कुछ ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जिनके सेवन से लिवर का स्वास्थ्य दुरुस्त रहेगा।

एलोवेरा जूस है बहुत फायदेमंद

यह जूस लिवर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद गुण लिवर की सूजन को कम करते हैं और लिवर हेल्दी रहता है। इसके साथ ही पाचन के लिए भी यह जूस बहुत फायदेमंद होता है।

आंवला जूस है लाभकारी

इसमें विटामिन-सी और कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से लिवर डिटॉक्स होता है। यह जूस आंखों और बालों के लिए भी लाभकारी होता है।

मेथी का पानी

इस पानी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये तत्व लिवर में डैमेज को कम करते हैं। इससे पाचन बेहतर होता है।

नींबू की चाय

नींबू और अदरक की चाय भी लिवर के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होती है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जो वजन कम करने में भी मदद करता है।

सेब का सिरका

सेब का सिरका भी लिवर के लिए बहुत हेल्दी माना जाता है। इसके सेवन से लिवर में मौजूद टॉक्सिंस बाहर होते हैं और शरीर स्वस्थ रहता है।

लिवर को दुरुस्त रखने के लिए इन ड्रिंक्स का सेवन करना बहुत लाभदायक होता है। लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com