रात में ये चाय पीने से आएगी अच्छी नींद


By Farhan Khan05, Oct 2024 11:26 AMjagran.com

चाय नींद लाने में मददगार

अधिकतर लोग नींद भगाने के लिए चाय पीते हैं लेकिन कुछ चाय ऐसी होती है, जो बेहतर नींद लाने में भी मददगार साबित हो सकती है।

पिएं ये चाय

ये चाय आपकी सेहत का भी ख्याल रखती हैं। आज हम आपको इन्हीं चाय के बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानें।

लैवेंडर चाय

लैवेंडर चाय तंत्रिकाओं को शांत करने और बेहतर नींद लाने में मदद करती है क्योंकि यह चाय एंटीऑक्सीडे्ंटस से भरपूर होती है।

इम्यूनिटी स्ट्रांग

इसके अलावा लैवेंडर चाय पीने से इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है और आपको मानसिक तौर पर भी शांति मिल सकती है।

अश्वगंधा चाय

अश्वगंधा चाय तंत्रिकाओं को शांत करती है, मांसपेशियों को तनाव मुक्त करता है और मस्तिष्क को आराम देता है।

बेहतर नींद

इसके चलते अश्वगंधा चाय शाम के समय पीने से बेहतर नींद आती है और इससे खराब कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है।

कैमोमाइल चाय

अगर आपको नींद नहीं आती हैं, तो ऐसे में आपके लिए कैमोमाइल चाय किसी रामबाण से कम नहीं है। यह चाय पीने से शरीर का दर्द भी कम होता है।

पेट फूलने से राहत

कैमोमाइल चाय पीने से मासिक धर्म में होने वाली ऐंठन, अपच, मितली और पेट फूलने की समस्या से भी राहत मिलती है।

अगर आप भी अनिद्रा से परेशान हैं, तो ऐसे में ये चाय जरूर पिएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com