आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से लोग तेजी गंभीर समस्याओं के शिकार हो रहे हैं। इसके लिए तरह-तरह के उपाय भी आजमाते रहते हैं।
आज हम आपको 5 तरह की हर्बल टी के बारे में बताएंगे, जिसका सेवन करने आपकी सेहत लंबे समय तक चकाचक रहेगी। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
सेहतमंद रहने के लिए आप ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और कैटेचिन होते हैं, जो फैट बर्न के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
आपको रोजाना दालचीनी से बनी चाय जरूर पीनी चाहिए। यह चाय ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के साथ-साथ इम्यूनिटी को भी स्ट्रांग बनाने का काम करती है।
तुलसी की चाय विटामिन और मिनरल्स का रिच सोर्स होती है। यह चाय वजन घटाने में मदद करती है। इसके अलावा तुलसी की चाय दिल को भी सेहतमंद रखती है।
अगर आप रोजाना डाइट में अदरक की चाय शामिल करते हैं, तो इससे आपको गैस और अपच जैसी समस्याओं से निजात मिल सकती है क्योंकि इसमें जिंजरोल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि पुदीने की चाय पाचन को बेहतर बनाने में अहम भूमिका अदा करती है। यह चाय एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com