इन 7 सेलेब्स ने की शादी और सगाई, जानें कौन हैं लिस्‍ट में शामिल


By Akshara Verma31, Jan 2025 01:06 PMjagran.com

7 सेलेब्स कपल ने दी रिश्ते को एक नई शुरुआत

2025 की शुरुआत में, कई सेलेब्स ने अपने प्यार के साथ शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया और कई सेलेब्स शादी के पवित्र रिश्ते में बंध चुके हैं। आइए जानते हैं उन 7 मशहूर हस्तियों के बारे में जिन्होंने अपने रिश्ते को एक नई शुरुआत दी।

दर्शन रावल और धरल सुरेलिया

लोकप्रिय गायक दर्शन रावल ने 17 जनवरी को अपनी बेस्ट फ्रेंड धरल suriyal के साथ अपने दोस्ती के रिश्ते को शादी के पवित्र रिश्ते में बदला।

अरमान मलिक और आशना श्रॉफ

सिंगर अरमान मालिक ने अपने सात साल के रिलेशनशिप को इसी साल इनफ्लुएंसर आशना श्रॉफ से 2 जनवरी को शादी करके पवित्र रिश्ते में बदला। लोगों को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आई।

नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर

भारत के खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने हिमानी मोर के साथ शादी करके अपने नए जीवन की शुरुआत की। कपल ने हिमाचल प्रदेश की वादियों में शादी की।

एमिवे बंटाई और स्वालिना

पॉपुलर रैपर एमिवे बंटाई ने 24 जनवरी 2025 को फेमस अभिनेत्री और मॉडल स्वालिना के साथ शादी रचाई। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शादी की खूबसूरत पिक्चर्स के साथ लोगों को यह सूचना दी।

टॉम हॉलैंड और जेंडाया

2025 में रेड कार्पेट पर जेंडाया ने खूबसूरत रिंग फिंगर के साथ वॉक करी। बाद में, रिपोर्ट्स के द्वारा बताया गया कि दोनों सेलेब्स ने अपने लॉन्ग टाइम रिलेशनशिप को शादी में बदलने का फैसला किया है।

माइकल जगन और जेनिफर डोडना

हॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर माइकल जगन ने 12 जनवरी को एक्ट्रेस जेनिफर डोडना के साथ न्यूयॉर्क सिटी में शादी की। दोनों कपल काफी खूबसूरत लग रहे है।

शॉन व्हाइट और नीना डोबरेव

हालही में एक्टर शॉन व्हाइट ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज किया। दोनों सेलेब्स ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें डालकर लोगों को इस बात की सूचना दी।

ऐसी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहे jagran.com के साथ। Image Credit: Instagram