चाय लोगों के लिए एक नशे की तरह है। कुछ लोग दूध वाली चाय को सुबह, दिन और शाम तीनों टाइम पी सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इसमें मौजूद कैलोरी आपके शरीर को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आप Herbal Teas पी सकते हैं। आइए जानते हैं हर्बल टी के बारे में।
आप दूध वाली चाय की जगह ग्रीन टी पी सकते हैं। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सिडेंट्स शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे फैट तेजी से बर्न होता है। आप इसे पी सकते है।
क्या आप जानते हैं नींबू और जिंजर दोनों ही डिटॉक्सिफाइंग गुणों से भरपूर होते है। आप पाचन में सुधार और मेटाबॉलिज्म को तेज करने के लिए इस चाय को पी सकते हैं।
आप सुबह उठकर दूध वाली चाय की जगह दालचीनी और शहद से बनी इस हर्बल टी को पी सकते हैं। यह आपके शुगर लेवल को भी कंट्रोल करता है।
दूध वाली चाय आपके इम्यून सिस्टम पर असर डालती हैं, तो आप उसकी जगह हिबिस्कस हर्बल टी को पिएं। यह विटामिन सी से भरपूर होती है। साथ ही, इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती है।
पुदीना शरीर के लिए अच्छा माना जाता है। यह शरीर को एनर्जी और ठंडक देता है। आप दूध वाली चाय की जगह इस हर्बल टी को पी सकते हैं। यह पाचन और गैस जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाती है।
तुलसी की चाय भी एक हर्बल चाय होती है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
गुलाब की चाय स्वास्थ्य को कई सारे लाभ प्रदान करती है। शरीर के लिए इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण काफी फायदेमंद होते हैं। आप इसे रोज सुबह पिएं।
दुध की चाय की जगह आप इन स्वादिष्ट हर्बल चाय को पी सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik