लोगों के दिन की शुरुआत चाय से ही होती है। अक्सर लोग थकान दूर करने के लिए चाय का सहारा लेते हैं। आइए जानते हैं कि बरसात में कौन सी चाय पीना चाहिए?
बारिश के मौसम में चाय पीने का अलग ही मजा है। बरसात में ऐसी चाय का सेवन करना चाहिए, जो सुकून के साथ-साथ हेल्दी रखे।
बरसात के मौसम में अधिकतर लोगों को सर्दी-जुकाम की समस्या हो जाती है। इससे बचने के लिए चाय का सेवन किया जाता है।
अदरक वाली चाय पीने से शरीर को कई सारे फायदे होते हैं। इसे पीने से गले में खराश की समस्या से छुकारा मिलता है।
अदरक में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे चाय में मिलाकर पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। यह खांसी को दूर करने में मददगार होता है।
तुलसी के पत्ते में विटामिन सी, कैल्शियम और आयरन की पर्याप्त मात्रा होती है। यह सर्दी-जुकाम से राहत दिलाने में मदद करता है।
मुलेठी में एंटी-ऑक्सीडेंट, कैल्शियम और प्रोटीन जैसे कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये शरीर को बीमारियों से बचाने में काफी मदद करते हैं।
ग्रीन टी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसमें आयरन, पोटैशियम, जिंक और कॅापर मौजूद होता है। इसे पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ