करेले की सब्जी के साथ-साथ इसके जूस का भी सेवन किया जा सकता हैं। यह एक ऐसी सब्जी होती है, जो शरीर के लिए औषधि की तरह काम करती हैं। क्या आप जानते हैं खाली पेट करेले का जूस पीने से शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं।
करेले में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो इंसुलिन की क्रिया को बढ़ा देता है। इसे पीने से ब्लड शुगर लेवल में कंट्रोल आता है। साथ ही, इसे खाली पेट पीने से कई लाभ मिलते हैं।
करेले में फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो धीरे-धीरे पाचन तंत्र को हेल्दी बनाते हैं। साथ ही, यह कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाता है।
रोज सुबह खाली पेट करेले का जूस पीने से लिवर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद करता है। साथ ही, लिवर में मौजूद गंदे पदार्थों को बाहर निकालकर सफाई करता हैं।
क्या आप जानते हैं करेले का जूस वजन कम करने में बेहद मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। साथ ही, भूख को नियंत्रित करता है।
करेले में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं। यह पिंपल्स और झुर्रियों जैसी समस्याओं को कम करने में भी मदद करता है।
रोज सुबह खाली पेट करेले का जूस पीने से आपकी इम्यूनिटी में मजबूती आती हैं। इसमें विटामिन-सी और अन्य एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। यह शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।
कैंसर जैसी बीमारियों से लड़ने के लिए करेले का जूस एकदम बेस्ट ऑप्शन होता है। आप इसे रोज खाली पेट पिएं। साथ ही, इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स कैंसर से लड़ने की क्षमता देता हैं।
खाली पेट करेले का जूस पीने से शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva