मोटापे से हैं परेशान? रोजाना पिएं यह 1 ड्रिंक


By Priyam Kumari05, Sep 2025 05:20 PMjagran.com

वेट लॉस के लिए घरेलू उपाय

वजन घटाने के लिए कई लोग डाइट और एक्सरसाइज करते हैं, लेकिन शहद वाला पानी एक आसान घरेलू नुस्खा है। अगर इसे सही तरीके से पिया जाए तो यह मोटापा कंट्रोल करने में बेहद असरदार है।

कैसे करता है काम?

शहद में मौजूद नेचुरल शुगर और एंटीऑक्सीडेंट्स मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं। साथ मिलकर ये दोनों शरीर को डिटॉक्स और वजन कम करने में मदद करते हैं।

सुबह खाली पेट पिएं

सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में 1 चम्मच शहद मिलाकर पिएं। यह बॉडी को क्लीन करता है और दिनभर एनर्जी देता है। इससे कैलोरी बर्निंग भी तेज होती है।

पाचन तंत्र को बेहतर बनाए

शहद वाला पानी पाचन को दुरुस्त करता है। गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

फैट कम करने में मददगार

शहद में ऐसे एंजाइम्स होते हैं जो फैट को एनर्जी में बदल देते हैं। यह जमा हुई चर्बी को धीरे-धीरे घटाने में सहायक है।

भूख कंट्रोल करता है

शहद में मौजूद नेचुरल स्वीटनर भूख कम करने में मदद करता है। ज्यादा खाने से रोकता है और कैलोरी इनटेक कम करता है।

डिटॉक्स करता है शरीर

शहद वाला पानी शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालता है। यह लीवर और किडनी को हेल्दी रखता है। डिटॉक्स बॉडी से वेट लॉस फास्ट होता है।

स्किन और एनर्जी बूस्टर

वजन घटाने के साथ-साथ यह स्किन को ग्लोइंग बनाता है। दिनभर की थकान दूर करता है और एनर्जी लेवल हाई रखता है।

मोटापा कंट्रोल करने के लिए डाइट में शहद वाला गुनगुना पानी शामिल करें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva