स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने भविष्य के बारे में कुछ-न-कुछ संकेत दे सकते हैं। जिनमें से कुछ शुभ, तो वहीं कुछ अशुभ सपने होते हैं।
आज हम आपको उन सपनों के बारे में बताएंगे, जो यह बताते हैं कि आपके अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। आइए इन सपनों के बारे में जानें।
अगर किसी व्यक्ति को सपने में शिवलिंग या देवी-देवताओं के दर्शन होते हैं, तो इसे एक बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है।
इस सपने का अर्थ है कि भगवान की कृपा आप पर बनी हुई है। आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां होंगी।
सपने में साफ या फिर सफेद रंग का झरना दिखना किसी शुभ समाचार से कम नहीं है। आपकी परेशानियां खत्म होने वाली हैं।
अगर आपको सपने में गंदा या गर्म पानी का झरना दिखाई देता है, तो इसका अर्थ है कि आपके जीवन में परेशानियां बढ़ने वाली हैं।
अगर आप सपने में खुद को आसमान में उड़ते हुए देखते हैं, तो यह सपना आपके लिए किसी लकी ड्रॉ से कम नहीं है।
इस सपने का अर्थ है कि जल्द ही आपके अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। आपकी जिंदगी एकदम खुशहाल रहेगी।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार ये सपने किसी सौभाग्यशाली से कम नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com