क्या आपको भी सपने में दिखी है मौत? जानें इसका अर्थ


By Farhan Khan01, Dec 2023 04:50 PMjagran.com

सपने में मृत्‍यु

सपने में मृत्‍यु होते देखना डरावना अनुभव हो सकता है। भले ही सपने में अपनी या किसी अपने की मौत देखना खौफनाक अनुभव हो।

शुभ और अशुभ संकेत

इन सपनों के कई मतलब निकलते हैं, जो सपने में शुभ और अशुभ दोनों तरह के संकेत देते हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

किसी मरे व्यक्ति को देखना

यदि सपने में किसी मरे हुए व्‍यक्ति को देखें तो यह इशारा है कि आप उस व्‍यक्ति की यादों से बाहर नहीं निकल पाए हैं।

पूर्वज की मौत देखना

यदि सपने में पूर्वज को देखें तो इसका मतलब है कि उनकी कोई इच्‍छा अधूरी रह गई है जो पूरी करने का आपको इशारा दे रहे हैं।

दान और पुण्य

ऐसे में यदि आप उनकी इच्‍छा नहीं जानते हों तो उनकी आत्‍मा की शांति के लिए उनके नाम से दान-पुण्‍य करें।

अपनी मृत्यु देखना

यदि आप सपने में अपनी मृत्‍यु देखें तो ऐसे सपने का मतलब है कि आपकी उम्र लंबी होने वाली है। साथ ही आपको सफलता मिलने वाली है।

जलती चिता देखना

सपने में जलती हुई चिता देखने का मतलब है कि आपको निकट भविष्‍य में कोई अच्‍छी सूचना मिल सकती है। बड़ा धन लाभ भी हो सकता है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com