हिंदू धर्म में पेड़-पौधों का विशेष महत्व है। पेड़-पौधों की पूजा की जाती है। इस दौरान मंत्रों का उच्चारण जरूर करना चाहिए।
आप अगर आंवले के पेड़ की पूजा करते हैं। पूजा करते समय मंत्रों का उच्चारण करते रहें। ऐसा न करने पर आपकी पूजा पूरी नहीं मानी जाएगी।
ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आंवले के पेड़ की पूजा करते समय कौन से मंत्र का जाप लगातार करना चाहिए। आइए जानें।
हर महीने की नवमी तिथि आंवले के पेड़ की पूजा करने के लिए सबसे शुभ होती है। भगवान विष्णु इस दिन पूजा करने से प्रसन्न होते हैं।
ऐसे में आंवले की पूजा करते समय 'ॐ धात्र्यै नम:' मंत्र का उच्चारण करें। आपके घर में सदैव खुशहाली बनी रहेगी।
इस मंत्र के जाप करने से आपको दोगुना लाभ मिलेगा। आपको धन लाभ होगा और घर में सकारात्मक माहौल बनेगा।
आप अगर आंवले की पूजा करेंगे और इस मंत्र का जाप करेंगे तो माता लक्ष्मी आपसे खुश होगी।
आंवले का पेड़ बुध ग्रह से संबंधित होता है। ऐसे में आपका अगर बुध कमजोर है तो आंवले की पूजा करनी चाहिए।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com