हिंदू धर्म शास्त्र के मुताबिक, गंगा दशहरा का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन मां गंगा की पूजा करने का विशेष महत्व है। इससे जातक की हर मनोकामना पूरी होती है।
हर साल ज्येष्ठ माह में गंगा दशहरा पर्व मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 05 जून को मनाया जाएगा। आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें गंगा दशहरा के दिन दान करने से आपका जीवन संवर सकता है।
गंगा दशहरा वाले दिन आपको जरूरतमंदों को सफेद वस्त्रों का दान करना चाहिए। इससे जीवन से कलह और क्लेश दूर होते हैं।
जो जातक गंगा दशहरा वाले दिन अन्न का दान करते हैं, तो इससे घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती और बरकत बनी रहती है। बिगड़े काम भी बनने लगते हैं।
दशहरा के अवसर पर शक्कर और सोने का दान करना अत्यंत लाभकारी माना गया है, जो जीवन में मिठास और समृद्धि लाता है।
गंगा दशहरा पर किसी को भी फटे-पुराने कपड़े, टूटे हुए बर्तन, बासी खाना या चाकू-कैंची जैसी धारदार चीजें नहीं देनी चाहिए।
यदि आप किसी को कुछ देना चाहते हैं या दान करना चाहते हैं, तो गर्मी से राहत देने वाली चीजें जैसे छाता, टोपी, जूते-चप्पल दें।
आप सत्तू, मौसमी फल, बेल का शरबत, घड़ा, सुराही, ठंडा पानी दान दे सकते हैं। ऐसा करने से घर में सुख-शांति रहती है।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com