इन चीजों का दान करने से सूर्य देवता की प्राप्त होगी कृपा


By Farhan Khan09, Dec 2024 07:00 AMjagran.com

सूर्य देव

सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होते हैं। रविवार का दिन सूर्य देव के लिए होता है।  

सूर्य देव को अर्घ्य देना

रविवार का दिन सूर्य देव को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को मान-सम्मान और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

रविवार को दान करें ये चीजें

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें रविवार को दान करने से सूर्य देवता की कृपा प्राप्त होगी।

गेहूं का दान

अगर आप रविवार के दिन अपने वजन के बराबर गेहूं का दान करने से व्यापार में तरक्की होती है।  

खीर का भोग लगाएं

रविवार के दिन गुड़ और चावल से बनी खीर का भोग सूर्यदेव को चढ़ाने से घर में शांति मिलती है।

लाल पुष्प का दान

रविवार के दिन लाल पुष्प का दान करने से हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है और गृह क्लेश का खात्मा होता है।

सिद्ध मंत्र का जाप करें

इस दिन लाल चंदन की माला से सूर्य देव के किसी भी सिद्ध मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को साहसिक बनता है।

कपड़ों का दान करें

रविवार के दिन गुड़, दूध, चावल और कपड़ों का दान करने से परिवार में खुशहाली आती है। आय में बढ़ोतरी होती है।

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com