अक्सर लोग अपने हाथ में धागा पहनते हैं। इससे व्यक्ति के जीवन में कई बदलाव देखने को मिलते हैं। आइए जानते हैं कि हाथ में कौन सा धागा पहनना शुभ होता है?
अगर आप परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो हाथ में धागा जरूर पहनें। ऐसा करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
अगर आप हाथ में काला धागा बांधते हैं, तो इससे कई फायदे हो सकते हैं। ऐसा करने से स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है और रोग दूर होने लगते हैं।
हाथ में काला धागा बांधने से बुरी नजर दूर होने लगती है। इसके साथ ही, नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है और व्यक्ति के रुके हुए कार्य होने लगते हैं।
हाथ में काला धागा बांधने से राहु-केतु का प्रभाव कम होने लगता है। इससे व्यक्ति के बिगड़े हुए कार्य होने लगते हैं और राजनीति में भी सफलता मिलती है।
धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को हाथ में काला धागा पहनना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। इसके साथ ही, जीवन में तरक्की के रास्त खुलने लगते हैं।
हाथ में काला धागा पहनने से शनि देव की कृपा बनी रहती है। इसके साथ ही, व्यक्ति के जीवन में सौभाग्य की प्राप्ति होती है और किस्मत का साथ मिलता है।
अगर लंबे समय से आपकी मन्नत पूरी नहीं हो रही है, तो हाथ में काला धागा पहनें। ऐसा करने से मनोकामना पूरी होने लगती है और मनचाही सफलता मिलती है।
हाथ में पहनने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ