बुधवार के दिन इन चीजों का दान करने से घर में होगा धन का आगमन


By Farhan Khan25, Jun 2025 06:00 AMjagran.com

बुधवार का दिन गणेश जी को समर्पित

सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी न देवी-देवता को समर्पित होते हैं। बुधवार का दिन गणेश जी के लिए होता है। इस दिन गणेश जी की पूजा करना शुभ माना जाता है।

गणेश जी की पूजा करना

गणेश जी की रोजाना पूजा करने से घर में समृद्धि आती है। नेगेटिव एनर्जी का खात्मा होने लगता है और व्यक्ति धीरे-धीरे धनवान बनने लगता है।

बुधवार के दिन दान करें ये चीजें

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें बुधवार वाले दिन दान करने से आपके घर में धन का आगमन हो सकता है। आइए इन चीजों के बारे में जानें।

हरी मूंग दाल का दान करें

अगर आप अपने करियर में मनमुताबिक सफलता चाहते हैं, तो इसके लिए आपको बुधवार वाले दिन हरी मूंग दाल का दान करना चाहिए।

सुहागिन महिलाओं को चूड़ी दान करें

जिन लोगों के काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं। उन लोगों को सुहागिन महिलाओं को चूड़ी का दान करना चाहिए। इससे बिगड़े काम बन जाएंगे।

गाय को चारा खिलाएं

बुधवार को गाय को चारा खिलाने से देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है और आपको ग्रह दोष की पीड़ा से छुटकारा भी मिल सकता है।

पक्षियों को दाना खिलाएं

जो जातक बुधवार वाले दिन पक्षियों को दाना खिलाते हैं। ऐसे जातकों की बंद किस्मत का ताला खुल सकता है। अच्छे दिनों की शुरुआत हो सकती है।

दही का दान करें

गणेश जी और दही का गहरा कनेक्शन माना जाता है। अगर आप बुधवार वाले दिन दही का दान करते हैं, तो आपके घर में धन का आगमन हो सकता है।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com