अपराजिता का पौधा इस दिशा लगाने से संवर जाएगा जीवन


By Farhan Khan24, Jun 2025 06:32 PMjagran.com

अपराजिता का पौधा

हिंदू धर्म शास्त्र में कुछ पेड़ पौधे बेहद शुभ माने गए हैं। इन्हीं, पेड़-पौधों में अपराजिता भी शामिल है। इसे शास्त्रों में देवी दुर्गा का भी अवतार माना गया है।

अपराजिता का पौधा लगाने की दिशा

आज हम आपको अपराजिता का पौधा लगाने की दिशा के बारे में बताएंगे। इससे आपका जीवन संवर सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

अपराजिता का पौधा उत्तर पूर्व दिशा में लगाएं

आप जब भी अपराजिता का पौधा लगाएं, तो इसके लिए उत्तर-पूर्व दिशा का ही चयन करें। हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार यह दिशा बेहद शुभ मानी जाती है।

बदल जाएंगे दिन

अपराजिता का पौधा उत्तर पूर्व दिशा में लगाने से आपके दिन बदल सकते हैं। दिन रात आपकी तरक्की हो सकती है। आपके बिगड़े काम बन सकते हैं।

सभी परेशानियों का होगा अंत

बिगड़े काम बनने के साथ-साथ व्यक्ति की बंद किस्मत का ताला खुल जाता है। जीवन की सभी परेशानियां का भी धीरे-धीरे खात्मा होने लगता है।

कर्ज की समस्या से मुक्ति

अगर आप कर्ज की समस्या से बुरी तरह से घिर गए हैं और कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है, तो आपको घर में अपराजिता का पौधा लगाना चाहिए।

नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा

जिन लोगों के घर में अपराजिता का पौधा लगा होता है। उन घरों में कभी भी नेगेटिव एनर्जी का वास नहीं होता। ऐसे घरों में सकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है।  

घर में होगा धन का आगमन

अगर आप अपने घर में धन का आगमन चाहते हैं, तो इसके लिए आपको घर में अपराजिता का पौधा लगाना चाहिए। आपकी समस्या का निदान हो जाएगा।

 इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com