सनातन धर्म में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। इस दौरान स्नान-दान करने का विधान होता है। आइए जानते हैं कि इस दिन किन चीजों का दान करने से पैसों की कमी दूर होती है?
पंचांग के अनुसार, इस बार आश्विन मास की शरद पूर्णिमा 16 अक्टूबर को पड़ रही है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है।
पंचांग के अनुसार, शरद पूर्णिमा की शुरुआत 16 अक्टूबर को रात्रि 08 बजकर 40 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 17 अक्टूबर को शाम को 04 बजकर 55 मिनट पर होगा।
कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे शरद पूर्णिमा पर दान करना शुभ माना जाता है। इन चीजों का दान करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।
शरद पूर्णिमा के दिन गुड़ और चावल का दान करना शुभ होता है। इसे दान करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और शुभ फल की प्राप्ति होती है।
शरद पूर्णिमा पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को घर पर बनी खीर दान करें। ऐसा करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है और जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।
शरद पूर्णिमा पर इन चीजों का दान करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही, व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।
शरद पूर्णिमा पर नमक का दान करने से बचना चाहिए। इसे दान करने से व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
दान करने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ