आज हम आपको बताएंगे कि वास्तु के अनुसार मटका किस दिशा में रखना चाहिए? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मटके को हमेशा घर की उत्तर या पूर्व दिशा में रखना चाहिए।
आप इसे ईशान कोण यानी उत्तर और पूर्व के बीच की दिशा में भी रख सकते हैं।
इस दिशा में मटका रखने से जातक को अच्छे परिणाम मिलने लगते हैं। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने लगता है।
चटके हुए मटके का इस्तेमाल करना अशुभ माना जाता है। जितना जल्दी हो, इस तरह के मटके को बदल देना चाहिए।
मटके को ढकने के लिए प्लास्टिक के ढक्कन की बजाय मिट्टी के ढक्कन का उपयोग करें। वास्तु के अनुसार ऐसा करना शुभ होता है।
इसी के साथ पानी के मटके को कभी भी खाली नहीं छोड़ना चाहिए, खासकर रात के समय मटके को खाली न छोड़ें।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com